Jaunpur News: चलती ट्रेन से गिरकर यात्री गंभीर घायल
जौनपुर, अक्टूबर 7 -- Jaunpur News: सिंगरामऊ। हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह चलती ट्रेन से गिरकर करीब 30 वर्षीय यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए जौनपुर जिला अस्पताल भेज दिया। स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 19313 पटना-इंदौर डाउन एक्सप्रेस सुबह करीब साढ़े नौ बजे हरपालगंज स्टेशन पार करने के बाद रजनीपुर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 29सी के पास पहुंची थी। इसी दौरान एक यात्री ट्रेन से नीचे गिर गया। गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: ट्रेन से गिर कर यात्री गंभीर रूप से घायल सूचना पर पहुंची सिंगरामऊ पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से जौनपुर भेजा। यह भी पढ़ें- चलती ट्रेन से गिरकर यात्री घायल
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.