जौनपुर, अगस्त 20 -- Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के चकपटैला गांव में बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने कब्रिस्तान की भूमि का सीमांकन कर चिन्हित किया। गांव निवासी मोहम्मद शाहिद अली ने जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी सदर के समक्ष ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन पत्र देकर कब्रिस्तान की भूमि का सीमांकन कराने की मांग किया था। सीमांकन की मांग पर हल्का लेखपाल अजय पांडेय राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच कब्रिस्तान की भूमि का सीमांकन कर चिन्हित किया। इस दौरान आवेदनकर्ता मोहम्मद शाहिद अली, मुस्तफा कुरैशी, प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र मौर्य, मोहम्मद सलीम अहमद, मकबूल अली, मंजूर अली, दानिश, रिजवान अहमद, नसरुल्लाह अली, अलाउद्दीन, लालता यादव, कलीम अहमद, अतुल यादव सहित गांव के अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...