जौनपुर, जुलाई 4 -- Jaunpur News: सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। सरपतहां क्षेत्र के एक गांव में एक महिला को शुक्रवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर घास काटने गई थी। उसी समय सर्पदंश से महिला की मौत हो गई। क्षेत्र के कम्मरपुर गांव निवासी 60 वर्षीय सुदामा पत्नी भोलर बिंद शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे अपने घर से कुछ दूरी पर घास काटने गई थी। उसी समय सर्प डंस लिया। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला ले गए जहां डाक्टरों ने रेफर कर दिया। परिजनों ने राजकीय पुरुष चिकित्सालय शाहगंज ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुदामा की अचानक मौत से परिजनों मे कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सर्पदंश से महिला की मौत पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...