जौनपुर, सितम्बर 6 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र जलालपुर के बंदीपुर गांव में 28 वर्षीय विवाहिता का शुक्रवार की रात घर से करीब तीन सौ मीटर दूर लटकता हुआ शव मिला। परिवार के लोगों ने आत्महत्या करने की बात कही। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी करन राजभर पुत्र बचानू राजभर बंगलुरू में किसी कंपनी में काम करता था। पांच वर्ष पहले उसने असम प्रदेश की तुलसी से शादी कर ली थी। लड़की के मायके का कोई नहीं था। कुछ दिन पूर्व करन पत्नी को लेकर घर आया था। शुक्रवार की शाम को करन राजभर किसी परिचित के बीमार होने की सूचना पर उन्हें देखने शहर में स्थित एक नर्सिंग होम में चला गया था। यह भी पढ़ें- विवाहिता ने फंदे पर झूल कर की आत्महत्या वह देर रात को जब घर आया तो तुलसी घर पर नहीं थी। वह उसे आस पास व सिरकोनी ...