जौनपुर, अक्टूबर 19 -- Jaunpur News: घर से लापता हुआ आदर्श, अनहोनी की आशंका से सहमा परिवार सुरेरी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद।थाना क्षेत्र के कोचारी गांव में घर से निकले बालक आदर्श मिश्रा का पता नहीं चलने से परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं। सुबह घर से निकले किशोर की काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। परिवार ने पुलिस से किशोर को खोजने की गुहार लगाई है।

घर से निकलने के बाद नहीं मिला किशोर कोचारी गांव निवासी अजय कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका भतीजा आदर्श मिश्रा 13 वर्ष बीते रविवार की सुबह करीब 5:30 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर खोजबीन के बाद ...