जौनपुर, सितम्बर 13 -- Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के तरियारी गांव में शनिवार रात चोर घर के पीछे से घुसकर बाक्स उठाकर घर के पीछे ले गए और उसका ताला तोड़कर उसमें रखे करीब चार लाख रुपये के सोने के आभूषण और अन्य सामान उठा ले गए। सुबह नींद खुलने पर घर का सामान बिखरा देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए।

चोरी की जानकारी गांव की शीला खैरवार पत्नी संजय खैरवार ने बताया कि परिवार के लोग रात में खाना खाने के बाद सो गए थे। आधी रात के बाद चोर घर के पीछे से अंदर दाखिल हुए। पीड़िता के अनुसार बक्से में सोने की चेन, हार, कंगन, दो पायल, चार बिछिया, लॉकेट, झुमका, हाफ करधनी, ताली-पिन समेत करीब चार लाख रुपये के आभूषण रखे थे। चोरी की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की कार्रवाई श...