जौनपुर, सितम्बर 5 -- Jaunpur News: सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। सरपतहां क्षेत्र के खेतापुर गांव में घर के अंदर जन्माष्टमी की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान रात में एक 41 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। खेतापुर गांव निवासी 41 वर्षीय अनीता पत्नी सालिकराम पांडेय ने गुरुवार की रात अपने घर में रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार की सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने घबराकर दरवाजा तोड़ा। देखा तो अंदर शव लटक रहा था। परिजन व बच्चे जोर जोर से चिल्लाने लगे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। पति रोजी रोटी के सिलसिले से बाहर रहता है। मृतक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए गुरुवार को बाजार से सामान सामान खरीद कर लाई थी। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला कि महि...