जौनपुर, अगस्त 4 -- Jaunpur News: खुटहन। क्षेत्र के नकवी पिलकिछा गांव में भूमि विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी शशिकला बिंद पत्नी पुनवासी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार को भोर में करीब दो बजे भूमि विवाद के मामले में गोकुल बिंद, शिवा बिंद, दिनेश बिंद, सभाजीत बिंद तथा एक अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची पुनीता बिंद और सोनम बिंद को भी मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: घर में घुसकर मारपीट, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज आरोप लगाया कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर स...