जौनपुर, अगस्त 23 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के पकड़ी गोदाम स्टेशन रोड निवासी सत्य प्रकाश चौरसिया की शुक्रवार की देर शाम बाइक घर के सामने से चोरी हो गई। देर रात मौका पाकर चोर बाइक लेकर फरार हो गए। सुबह वाहन गायब मिलने पर पीड़ित के होश उड़ गए। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सत्य प्रकाश चौरसिया ने बताया कि उन्होंने रोजाना की तरह अपनी बाइक घर के सामने खड़ी की थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...