Jaunpur News: घर के सामने खड़े ट्रैक्टर से बैटरी ले गए चोर
जौनपुर, नवम्बर 23 -- Jaunpur News: मुफ्तीगंज। केराकत थाना क्षेत्र के मुफ्तीगंज कस्बे में घर के सामने खड़े ट्रैक्टर की बैटरी चोरी हो गई। विनय यादव पुत्र फतेहबहादुर यादव ने बताया कि अज्ञात चोर उनके घर के सामने खड़े ट्रैक्टर से बैटरी निकाल ले गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ महीने पहले भोगीपट्टी गांव में टावर पर भी चोरी की घटना हुई थी। आरोप है कि अब तक उस घटना का भी खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रीय लोगों में चिंता है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: चोरियों के बाद भी पुलिस के हाथ खाली, बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.