जौनपुर, जुलाई 26 -- Jaunpur News: महाराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। लोहिंदा चौराहा स्थित यात्री प्रतीक्षालय के सामने मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में जलभराव से यात्रियों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी जमा होने से बदबू उठ रही है, जिससे वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है। क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग पर स्थित इस प्रतीक्षालय से प्रयागराज, शाहगंज और आजमगढ़ जाने वाली रोडवेज बसों का ठहराव होता है। यात्रियों को बसों तक पहुंचने के लिए गड्ढों में भरे गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। आए दिन लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। स्थानीय दुकानदार श्याम मिश्र, मुन्ना गुप्ता, मंगला मौर्य और रामनरेश यादव ने प्रशासन से गड्ढों को भरवाने और नाली निर्माण कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: लोहिन्दा चौराहा पर यात्री प्रतीक्षालय क...