जौनपुर, अगस्त 21 -- Jaunpur News: बरसठी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चकमलाई गांव स्थित गो आश्रय केंद्र में गुरुवार की रात चोर वहां लगे टीनशेड को हटाकर अंदर घुस गए। गो आश्रय में लगा सीसीटीवी कैमरा, डीबीआर, इनवर्टर, बैटरी, एलईडी टीवी सहित स्टेबलाइजर उठा ले गए।शुक्रवार सुबह गो आश्रय केंद्र पर पहुंचे रमेश गौतम ने सामान गायब देखा तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल ग्राम प्रधान चमेला देवी को घटना की सूचना दी। ग्राम प्रधान ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि चोरों ने पहले केंद्र की निगरानी व्यवस्था में लगा सीसीटीवी कैमरे को निशाना बनाया और इसके बाद अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है...