जौनपुर, अगस्त 22 -- Jaunpur News: बरसठी। थाना क्षेत्र के चकमलाई गांव स्थित गो आश्रय केंद्र में गुरुवार की रात टीनशेड हटाकर अंदर घुसे चोरों ने सीसीटीवी कैमरा, डीबीआर, इनवर्टर, बैटरी, एलईडी टीवी और स्टेबलाइजर उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह केंद्र पहुंचे रमेश गौतम ने सामान गायब देखा तो ग्राम प्रधान चमेला देवी को सूचना दी। ग्राम प्रधान ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: गो आश्रय केंद्र से सीसीटीवी समेत अन्य सामान चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...