जौनपुर, नवम्बर 3 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। शाहगंज ब्लाक के मनेछा और आर्यनगर कला गांव में सोमवार को खेत बचाओ अभियान के तहत कृषि विभाग की ओर से किसान गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञ नंद किशोर और एडीओ पादप सुरक्षा जितेंद्र सिंह ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित किया। किसानों से मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए नियमित मिट्टी की जांच कराने, संतुलित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग करने को कहा गया। फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Badaun News: जैविक खेती अपनाकर मुनाफा बढ़ाएं किसान : डॉ. विवेक शोधी एफपीओ के निदेशक बृजेश क...