जौनपुर, जुलाई 10 -- Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि विभाग की ओर से गुरुवार को राजकीय कृषि गोदाम पर त्वरित मक्का विकास योजनान्तर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करते हुए एडीओ एजी अनुराग सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने किसानों को शतप्रतिशत अनुदान पर प्रदर्शनी के लिए त्वरित मक्का हाईब्रिड का लाभ दिया है। इस लाभ को पंजीकृत किसान ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि कम से कम एक एकड़ मक्का की खेती करने वाले किसानों को बीज का शतप्रतिशत पैसा डीबीटी के माध्यम से खाते में वापस कर दिया जाएगा। अनुराग सिंह ने किसानों को अन्य सब्सिडी बीजों के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- लाइव के लिए..गोष्ठी में किसानों को किया गया जागरूक उन्होंने किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों को रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से कराने की बात ...