जौनपुर, अगस्त 17 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र स्थित मुजक्किरपुर गोशाला में गोवंशियों की बदहाली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ग्रामीणों का आरोप है कि गोशाला में एक गोवंशीय का शव कई दिनों से पड़ा है, जिससे दुर्गंध उठ रही है। वहीं एक बीमार गोवंशीय की आंख और पूंछ के नीचे घाव बना है। ग्रामीणों का कहना है कि घायल गोवंशीय के शरीर के घावों को कौवे नोच रहे हैं। गोशाला में वर्तमान में 138 गोवंशीय रखे गए हैं। मौके पर करीब दो क्विंटल चोकर और 15 क्विंटल भूसा भी स्टॉक में मिला। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: भूख से तड़पकर गोवंश की मौत, वीडियो वायरल,हंगामा इसके बावजूद गोवंशियों की बदहाल स्थिति सामने आने से गोशाला की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बीडीओ नीरज जायसवाल ...