जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से तटीय गांवों के किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शाहपुरसानी, अहियापुर और बलुआ गांव में पानी खेतों में पहुंचने से 50 एकड़ से अधिक धान, बाजरा और गन्ने की फसलें डूब गई हैं। इससे किसानों में चिंता बनी हुई है। उनका कहना है कि यदि जलस्तर में और वृद्धि हुई तो बड़े क्षेत्र में खड़ी फसल प्रभावित हो सकती है। इससे काफी क्षति हो सकती है। खेतों में कई दिनों तक पानी जमा रहने पर धान की भी फसलों के सड़ने की आशंका है। किसान राजकेशर, श्रीराम, रघुनाथ, हौशिला, मोतीलाल, बेनामी, त्रिभुवन, रामदयाल,सत्यराम, मानसिंह,अमित यादव, अमलभान,दिनेश सिंह,मनोज सिंह ने प्रशासन से प्रभावित खेतों का सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन कराने और किसानों को उचित सहायता दिलाने की मांग किया है। गो...