जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: सिंगरामऊ। ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की ओर से गौरीशंकर मंदिर सिंगरामऊ स्थित मुख्यालय के प्रांगण में संस्था की ओर से गोद लिए गए करीब 90 टीवी मरीजों को बुधवार को पोषाहार वितरण किया गया। साथ ही सह-जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक वर्मा ने मरीजो को जागरुक करते हुए कहा कि नियमित दवा का सेवन तथा पोषाहार का दैनिक उपयोग ही टीबी से मुक्ति का आधार है। संस्था प्रमुख डॉ. अंजू सिंह ने आए हुए मरीजों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के साथ ही बताया कि टीबी बीमारी अब लाइलाज नहीं है। दो हफ्ते से अधिक खांसी बुखार वजन में कमी आदि दिख रहा हो तो तुरंत नजदीकी सरकारी चिकित्सालय पर नि:शुल्क जांच कराकर समय से दवा तथा पोषाहार का सेवन करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...