Jaunpur News: गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायालय
जौनपुर, नवम्बर 4 -- Jaunpur News: जंघई। मीरगंज पुलिस ने मंगलवार को गोपालापुर गांव से गैर-जमानती वारंटी 38 वर्षीय सुरेंद्र सरोज को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। उसके खिलाफ मारपीट और धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज था। न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि गोपालापुर निवासी सुरेंद्र सरोज पुत्र मेवालाल क्षेत्र में मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ जौनपुर के न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.