जौनपुर, जुलाई 5 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। कहीं मेले में तो कहीं बस स्टैंड से गुम हुआ अलग अलग 151 मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया। साइबर सेल और साइबर क्राइम टीम ने शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में सभी मोबाइल स्वामियों को बुलाकर इसे दिया गया। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 32 लाख रुपये बतायी गई। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर (साइबर क्राइम थाना) गोल्डी गुप्ता ने बताया कि साइबर क्राइम थाना जनपद जौनपुर की ओर से सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 151 गुमशुदा मोबाइल फ़ोन बरामद किए गए। बताया कि अब तक कुल 1791 (कीमत करीब 3 करोड़ 60 लाख रुपये) मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया जा चुका है। गुमशुदा मोबाइलों के प्रार्थना पत्रों/सीईआईआर पोर्टल के आधार पर साइबर क्राइम थाना जनपद जौनपुर पुलिस टीम ने पीड़ितों के गुम हुए 151 मोबाइलों में जनपद के भिन्न...