जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के भटहर गांव स्थित खेल मैदान में गुरुवार को आयोजित विशाल कुश्ती दंगल में पहलवानों ने भरपूर दमखम दिखाया। महिला मुकाबले में गाजियाबाद की अंशु ने हरियाणा की पूनम को चित कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। जौनपुर के केशरी पहलवान ने मिर्जापुर के लल्लू को पटखनी दी। दंगल में विभिन्न जिलों व राज्यों के पहलवानों के बीच कुल 33 जोड़ी कुश्तियां हुईं। गोरखपुर की रोशनी ने कानपुर की रिया, बनारस की सरिता ने कानपुर की उर्मिला तथा जौनपुर की पुष्पा ने नेपाल की रूबी को हराया। गया के अंशु ने मिर्जापुर के दिलावर और गाजीपुर के लाले ने जालौन के पन्नेलाल को चित किया। दंगल देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। निर्णायक हनुमंत पांडेय व रेफरी घघ्घू यादव पहलवान रहे। ...