जौनपुर, सितम्बर 29 -- Jaunpur News: बदलापुर,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दर्जनभर गांवों की बिजली आपूर्ति गुरुवार से ही प्रभावित है। बिजली विभाग की लापरवाही से गांवों की आपूर्ति सोमवार तक नहीं बहाल हो सकी। ऐसे में बिजली विभाग के अधिकारियों के कार्यशैली पर सवाल उठते है कि चार दिन बीत जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जिसके चलते ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं वहीं पेयजल के लिए लोग परेशान है। चार दिन पहले आंधी के साथ हुई तेज बारिश के दौरान बिजली के खंभे और तार धराशायी होने से देवरामपुर गांव में एचटी लाइन के चार खंभे टूट गये थे। जिसके चलते देवरामपुर सहित जगतपुर, भटेहरा, हरिदास पट्टी सहित अन्य गांव एवं कुछ हिस्सा कमालपुर के लोग बिजली से महरुम हो गये है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: पांचवें दिन भी बहाल नहीं हुई औरंगाबाद ...