जौनपुर, सितम्बर 29 -- Jaunpur News: जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भगरी-बदलपुर गांव की पुलिया के पास सोमवार की रात जलालपुर थाना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके द्वारा काफी समय से गाजा बेचने की शिकायत मिल रही थी। मुखबिर से मिली सूचना एसआई रामअवतार यादव मय हमराहियों के साथ पुलिया के पास पहुंच कर ऊक्त व्यक्ति के तलाश में लग गये।थोड़ी देर बाद एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान भगरी गांव निवासी कैलाश चौबे पुत्र रामसूरत चौबे के रूप में हुई। उसके पास से पुलिस को 950 ग्राम गाजा बरामद हुआ। पुलिस उसे गिरफ्तार करके थाने ले गयी। यह भी पढ़ें- 495 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...