Jaunpur News: गल्ला व्यवसायी ने पड़ोसी पर लगाया मारपीट का आरोप
जौनपुर, अक्टूबर 25 -- Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत बाजार के गल्ला व्यवसायी को रास्ते में रोककर मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने अपने पड़ोसी पर लोहे के पंजे से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी को वीडियो सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित दिनकर साहू के अनुसार वह बाइक से दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पड़ोसी महबूब आतिशबाज ने कथित तौर पर लोहे के पंजे से उनकी गर्दन और सिर पर हमला कर दिया। इससे वह अनियंत्रित होकर बाइक से गिर पड़े। आरोप है कि इसके बाद भी उनके पेट में लात मारी गई। पीड़ित ने घटना के बाद अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.