जौनपुर, सितम्बर 21 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुकुड़ीपुर गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें करीब 80 पहलवानों ने हिस्सा लिया। जौनपुर के गया पहलवान ने हरियाणा के विक्रांत कुमार को पराजित किया। कई कुश्ती रोमांचक रही जबकि दर्जनभर कुश्ती बराबरी पर छूटी। कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन सपा नेता लालचंद यादव लाले, डॉ. जितेंद्र यादव, विवेक यादव और डॉ. आलोक कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया। करीब 80 से अधिक पहलवानों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें बड़ी बोली में जौनपुर के गया पहलवान ने हरियाणा के विक्रांत कुमार को चित कर वाहवाही बटोरी। यह भी पढ़ें- Banda News: पहलवानों ने दंगल में दिखाया दम जौनपुर के निगम पहलवान ने हरियाणा के आशीष को धूल चटाई। नीरज पहलवान केराकत...