जौनपुर, सितम्बर 16 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। श्रीगणेशोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में स्थापित पूजा पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गूंज उठे थे। सुबह शाम होने वाली आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महिला-पुरुषों ने सिद्धि विनायक का दर्शन पूजन किया। पूजा पंडालों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों से धार्मिक गीत बजाए जाने से वातावरण भक्तिमय हो गया है। पंडालों में महिलाओं ने भजन कीर्तन के साथ पारम्परिक पचरा गीत गाया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बप्पा के दरबारों में दिव्य झांकियों, भजनों से बह रही भक्ति की गंगागणपति पूजा की धूम जिले भर में गणपति पूजा की धूम मची है। आस्था और परंपरा के रंग में समूचा जौनपुर रंग गया है। गणेशोत्सव को लेकर शहर और ग्रामीण इलाकों में पूजा पंडाल स्थापित करके भव्य सजावट की गी है। हर पंडा...