जौनपुर, अगस्त 7 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के पतरही ग्राम सभा निवासी ओमप्रकाश राजभर ने चंदवक थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को समय लगभग 7:30 बजे हमारे विपक्षी विनोद राजभर, अनिल राजभर, आकृति राजभर, निशा देवी नाद का गंदा पानी हमारी जमीन में फेक रहे थे। जब हमने मना किया तो उक्त लोग गोल बंद होकर आए और मुझे गाली गलौज देते हुए लाठी डंडों से मारने पीटने लगे। बीच बचाव करने के लिए जब हमारे परिवार के संजय, इंदु और माला देवी आईं तो उक्त लोगों ने इनके साथ भी मारपीट की। जब हम लोगों ने शोरगुल किया तो विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...