जौनपुर, जुलाई 28 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़ी मस्जिद अर्जन मोहल्ले में खेत में काम करने के दौरान एक महिला पर फरसा और कुदाल से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने हमलावरों पर मारपीट के साथ ही जेवर और मोबाइल छीन लेने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

हमले की विवरण सदर कोतवाली क्षेत्र के अर्जन मोहल्ला निवासी शिव शंकर प्रजापति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी मीना देवी रविवार की शाम खेत में काम कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान उर्मिला देवी, उनके पति धर्मराज प्रजापति, विवेक प्रजापति तथा उनकी पत्नी रिया प्रजापति वहां पहुंचे और विवाद के बाद फरसा और कुदाल से हमला कर दिया। हमले में मीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। तहरीर में कहा गया ...