Jaunpur News: खाद-बीज समेत रेलवे स्टेशन की सुविधाओं की उठाई मांग
जौनपुर, अक्टूबर 10 -- किसानों और यात्रियों की सुविधाओं की मांग Jaunpur News: जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। किसानों और आम लोगों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को जंघई बस स्टॉप परिसर में भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत हुई। इसमें सात सूत्रीय मांगपत्र तहसीलदार मछलीशहर दिनेश कुमार को सौंपा गया। वहीं जंघई रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए स्टेशन प्रबंधक रंजीत कुमार को ज्ञापन दिया गया। प्रदेश सचिव राजनाथ यादव की अध्यक्षता और वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अक्षयवर नाथ पटेल के संचालन में हुई पंचायत में किसानों के खिलाफ पुलिस की कथित मनमानी और उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की गई। यूनियन ने पात्र परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, गलत बिजली बिल निरस्त करने और किसान क्रेडिट कार्ड के तहत कृषि ऋण माफ करने की मांग उठाई। महापंचायत में सरकारी केंद्रों पर पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.