जौनपुर, सितम्बर 1 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के नईगंज मोहल्ले में रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों को प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार की सुबह करीब पांच बजे नईगंज मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय अविनाश ऊमरवैश्य पुत्र राजेंद्र कुमार ऊमरवैश्य अपने दोस्त 18 वर्षीय अनमोल सोनी पुत्र संजय सोनी निवासी नईगंज के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। नगर में जामा मस्जिद के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक अनमोल सोनी चला रहे थे। दोनों के सिर में ग...