जौनपुर, अक्टूबर 12 -- Jaunpur News: सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कोचारी गांव के दो पक्षों में शनिवार को गांधी पुल के पास विवाद हो गया। मारपीट में दोनों पक्ष से कुल तीन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार भदोही जिले के एक अस्पताल में कराया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, नवरात्र में दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने के लिए भदोही जिले के चौरी बाजार से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर ग्रामीण लौट रहे थे। गांधी पुल के पास अजीत यादव और विनोद यादव के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। घटना में 50 वर्षीय मंजू देवी पत्नी कैलाश, 18 वर्षीया नन्हकी पुत्री ओमप्रकाश तथा 17 वर्षीय गुलेलाल पुत्र घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के सिर और चेहरे पर चोटें...