जौनपुर, सितम्बर 1 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। जिला कृषि अधिकारी ने सोमवार को धर्मापुर ब्लॉक के नयनसंड स्थित धर्मापुर कृषक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के कृषि सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध उर्वरक, बीज समेत अन्य कृषि उत्पादों के स्टॉक और संबंधित अभिलेखों की जांच की। साथ ही केंद्र पर मौजूद किसानों से बातचीत कर उर्वरक वितरण के संबंध में जानकारी ली। पिछले दिनों कृषि सेवा केंद्र से उर्वरक निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बेचे जाने की शिकायत की गई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉक और बिक्री से जुड़े दस्तावेजों का मिलान कर स्थिति की जानकारी ली। कंपनी की सीईओ संध्या सिंह ने बताया कि केंद्र पर निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर...