Jaunpur News: कूसा पुल पर पुलिस ने किया वाहन चेकिंग, दर्जनों चालान
जौनपुर, सितम्बर 9 -- Jaunpur News: बरसठी,हिन्दुस्तान संवाद। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मंगलवार शाम प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने पुलिस टीम के साथ भदोही जिले की सीमा से सटे वरुणा नदी के कूसा पुल पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने आने-जाने वाले चार पहिया और दोपहिया वाहनों को रोककर आवश्यक कागजात एवं अन्य बिंदुओं की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब एक दर्जन दोपहिया वाहनों का चालान किया गया और चार पहिया वाहनों के शीशे पर लगे काली फिल्म उतारी गयी। अचानक हुई चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कम्प मच गई। कई राहगीर पुलिस की चेकिंग देखकर रास्ता बदलते नजर आए। पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रखते हुए वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.