जौनपुर, सितम्बर 7 -- Jaunpur News: जफराबाद। सिरकोनी विकास खंड क्षेत्र के कबूलपुर गांव में विगत दिनों हुई बरसात से स्थिति काफी बदतर हो गई है। सफाईकर्मी के नही आने से गांव के युवाओं ने खुद गांव की सफाई करने का बीड़ा उठाया है। एक युवक को नाली साफ करता देख गांव के कई लोग इस अभियान से जुड़ गए। कबूलपुर में साफ सफाई नही होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। गांव की नालियां भी सफाई के अभाव में चोक पड़ी हैं।पिछले दिनों हुई भारी बरसात व घरों से निकलने वाला नाबदान का पानी रास्तों में बह रहा था।जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। गंदगी से भरी गलियों के कारण संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ रहा था।गांववालों ने इस बारे में प्रधान से कई बार शिकायत किया।लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।सफाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हर स्तर पर कोशिश किया लेकिन कोई फ...