जौनपुर, जुलाई 16 -- Jaunpur News: बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के अटौली गांव में दरवाजे पर कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने मंगलवार को तीन महिलाओं पर केस दर्ज किया है। पीड़िता इंदू यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 13 जुलाई को मेरे ससुर राम अवध घर के सामने साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान सरिता, रागिनी तथा डिम्पल द्वारा दरवाजे पर कूड़ा फेंक दिया गया। विरोध करने पर अभद्रता और मारपीट करने लगे। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया तीनों महिलाओं पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है‌।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...