जौनपुर, अक्टूबर 5 -- Jaunpur News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के हरिसिंहपुर कोलापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मारपीट की घटना एक पक्ष के नीरज बिंद ने आरोप लगाया कि दो अक्तूबर की रात करीब आठ बजे इटाये बाजार से घर लौटते समय राजेंद्र गौड़, गजराज गौड़, गजेंद्र गौड़ और वकील गौड़ ने उसे रास्ते में रोक लिया। गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे से मारपीट की गई। आरोप है कि गजराज ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे नीरज घायल हो गया। घायल को सीएचसी रामनगर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष के गज...