Jaunpur News: कुत्तूपुर के पास गड्ढों से लगा घंटे भर जाम
जौनपुर, जुलाई 12 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में जौनपुर-शाहगंज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुत्तूपुर के पास शनिवार को करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। गड्ढे में एक ई-रिक्शा पलट जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ एंबुलेंस भी फंस गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्तूपुर के पास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। आसपास स्थित वाहन एजेंसियों से निकलने वाला धुलाई का पानी सड़क पर बहने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। जलभराव के कारण आए दिन ई-रिक्शा, स्कूटी और अन्य दोपहिया वाहन फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: चकिया-थर्मल के समीप गड्ढे में तब्दील हुआ एनएच-31, जलजमाव से परेशानी कई लोग घा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.