जौनपुर, सितम्बर 1 -- Jaunpur News: चंदवक। क्षेत्र के रेहारी गांव में पुराने कुएं में रविवार रात को एक सांड़ गिर गया। सुबह ग्रामीणों ने प्रधान धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य को एकत्र कर काफी प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। सूचना पर डायल 112 के साथ फायर सर्विस से केराकत प्रभारी रामजनम, आशुतोष, विनोद कुमार, आशीष साहू मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। इस काम में सुनील, गौरव सिंह, सौरभ सहित अन्य लोगों ने मदद की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...