जौनपुर, अगस्त 2 -- Jaunpur News: थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा गांव में शनिवार की दोपहर कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: दधपा बिगहा गांव के समीप बतरे नदी से अधेड़ का शव बरामदघटना का विवरण गांव के रघ्घूपुर बेहड़ा स्थित विनय सिंह के पाही के पास खेत में धान की रोपाई कर रहे किसान राजेन्द्र कुमार ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे एक व्यक्ति बिना कपड़ों के कुएं के पास काफी देर तक बैठा था। कुछ देर बाद कुएं में गिरने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह व्यक्ति कुएं में गिर गया है। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ...