जौनपुर, सितम्बर 6 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री को नामित सात सूत्रीय मागों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं को दिया। किसान नेताओं ने विद्युत विभाग की ओर से मनमाने तरीके से भेजे जा रहे बिजली बिलों को तत्काल ठीक कराने की मांग की। शनिवार को दिए गए ज्ञापन में किसानों को उचित दर पर डीएपी व यूरिया खाद उपलब्ध कराने और सभी पशुओं का टीकाकरण कराने की मांग उठाई है। मांगपत्र में तहसील क्षेत्र के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध कराने, किसानों के पशुओं को जंगली जानवरों से बचाने के लिए गांवों में सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग भी शामिल है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: किसान यूनियन ने एसडीएम को दिया सात सूत्री मांगपत्र इसके अला...