Jaunpur News: किसान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन
जौनपुर, अगस्त 20 -- Jaunpur News: सरकी, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि विज्ञान केंद्र अमिहित के प्रभारी अधिकारी डॉ. विनोद सिंह के नेतृत्व में फसल अवशेष प्रबंधन प्रोजेक्ट के तहत ग्रामीण स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन बुधवार को अकबरपुर गांव में हुआ। जागरूकता कार्यक्रम मे केंद्र के मुखिया डॉ. विनोद सिंह ने कृषकों को फसल अवशेष का सही प्रबंधन करने और मृदा स्वास्थ्य के बेहतरी के लिए जागरुक किया। किसानों को फसल अवशेष व्यर्थ न करने देने पर ज़ोर दिया। वहीं मृदा विज्ञान अनुभाग के वैज्ञानिक दिनेश कुमार ने मिट्टी की जांच कर मृदा स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की सलाह दी। इसी क्रम में पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार सिंह ने फसल अवशेष को पशुओं के चारे में इस्तेमाल करने की बात बताते हुए उनके उपचार की भी जानकारी दी। साथ ही कृषकों को बेहतर पशुपालन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.