Jaunpur News: किसान औद्यानिकी फसलों का कराएं बीमा
जौनपुर, नवम्बर 28 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। उद्यान विभाग की ओर से रबी फसलों में किसानों को प्राकृतिक आपदाओं एवं विपरीत मौसमी परिस्थितियों से होने वाले आर्थिक नुकसान से बचाने के उद्देश्य से पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत जनपद के किसान अपनी अधिसूचित औद्यानिकी फसलों का बीमा कराकर फसल को मौसम की मार से सुरक्षित कर सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी डॉ.सीमा सिंह राणा ने बताया कि योजना में टमाटर, हरी मटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, आलू एवं आम सहित अधिसूचित फसलों को शामिल किया गया है। फसलों की पात्रता एवं बीमा संबंधी विवरण उद्यान विभाग की ब्लॉकवार अधिसूचना के अनुसार मान्य होंगे। योजना का लाभ सभी ऋणी एवं गैर-ऋणी किसान उठा सकते हैं। किसानों का पंजीकरण 21 नवंबर से एनसीआईपी पोर्टल पर प्रारंभ हो चुका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.