जौनपुर, अक्टूबर 18 -- Jaunpur News: बरईपार, हिन्दुस्तान संवाद। तेजीबजार थाना क्षेत्र के कान्हापुर गांव निवासी रमेश सरोज के 12 वर्षीय पुत्र कार्तिक सरोज का शनिवार को दोपहर अचानक पेट दर्द करने लगा। परिजन बरईपार बाजार के मछलीशहर रोड पर वारी गांव में स्थित एक निजी अस्पताल में ले गये। परिजनों के अनुसान वहां मौजूद चिकित्सक ने कार्तिक को एक इंजेक्शन लगा दिया जिससे बच्चे की हालत विगड़ने लगी। चिकित्सक ने परिजनों को पांच हजार रुपए देकर मछलीशहर ले चलने की बात कही। परिजन आनन-फानन में किशोर को मछलीशहर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए तो वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन रोते पीटते शाम करीब छह बजे बरईपार पहुंचे तो वहां चिकित्सक अस्पताल बंद कर फरार हो चुका था। जानकारी होने पर ग्रामीण भी पहुंच गए। लोगों ने शव को अस्पताल के सामने बरईपार मछलीशहर रोड प...