Jaunpur News: किशोरी से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर, सितम्बर 9 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। क्षेत्र स्थित पुलिस ने किशोरी से छेड़खानी और धमकी देने के आरोप में एक युवक को मंगलवार को लिलहा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि सात सितंबर को उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ चौकी धरसंड गांव निवासी अभिषेक गौतम ने छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को लिलहा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र ने बताया कि आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.