Jaunpur News: किशोरी लापता, तीन पर केस
जौनपुर, अगस्त 21 -- Jaunpur News: शाहगंज। नगर के एक मोहल्ले से 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में उसके भाई ने तीन युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि तीनों बहला-फुसलाकर उसकी बहन को अपने साथ ले गए और डराया-धमकाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार बुधवार की भोर करीब तीन बजे लड़की घर से लापता हो गई। परिजनों ने आसपास और सगे संबंधियों में उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद भाई ने मोहल्ला निवासी शाहबाज, गोपी और जाहिद के खिलाफ तहरीर दी। परिजनों ने पुलिस से लड़की की सकुशल बरामदगी और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। लड़की की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.