जौनपुर, सितम्बर 5 -- Jaunpur News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप एक युवक पर लगाया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर नेवढ़िया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, महिला ने तहरीर में बताया कि 31 अगस्त की दोपहर करीब एक बजे उसकी 17 वर्षीय बेटी गांव में पपीस्ता तोड़ने गई थी। करीब एक-दो घंटे बाद भी वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि राहुल चौहान नामक युवक उसे रास्ते से अपने साथ लेकर कहीं चला गया है। आरोप है कि युवक वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के बरहीकला गांव में अपनी बुआ के घर रहता था। मां ने पुलिस से बेटी की तलाश कराने और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने...