Jaunpur News: किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप
जौनपुर, अगस्त 14 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के लापता होने की शिकायत पुलिस से की है। तहरीर के अनुसार किशोरी 12 अगस्त को घर से बाहर गई थी। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि किशोरी को बहला फुसलाकर कहीं ले जाया गया है। शिकायतकर्ता ने कुछ लोगों पर संदेह जताया है। एसओ गंगासागर मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में कार्रवाई करते हुए किशोरी की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.