जौनपुर, अक्टूबर 5 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। किशोरी की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' किसी वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है। शनिवार को किशोरी की मामी ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर कार्रवाई की है। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी। परिजनों के अनुसार 24 सितंबर को उसका दूर का रिश्तेदार उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। पिता की तहरीर पर अगले दिन जफराबाद थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने 29 सितंबर को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के फरीदाबाद निवासी आरोपी कृष्णा गुप्ता को नेवादा चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया था। परिजनों का आरोप है कि युवक की मां और ए...