जौनपुर, अगस्त 7 -- Jaunpur News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भवानीगंज स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा गुरुवार को किराया विवाद के चलते करीब एक घंटे तक बंद रही। सुबह लगभग 10 बजे शाखा के मुख्य गेट पर ताला लग जाने से बैंकिंग कार्य पूरी तरह ठप हो गया। नकद जमा-निकासी, पासबुक अपडेट समेत अन्य सेवाएं प्रभावित होने से बैंक पहुंचे ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक और भवन स्वामी के बीच भवन किराया एवं अनुबंध को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। भवन स्वामी पवन जायसवाल का आरोप है कि उनके भवन में वर्ष 2006 से बैंक संचालित है। वर्ष 2021 के बाद का किराया पिछले पांच वर्षों से लंबित है। सूचना पर थानाध्यक्ष निखिलेश तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बैंक के क्षेत्रीय अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बी...