जौनपुर, सितम्बर 15 -- Jaunpur News: महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कुंभापुर गांव में रविवार को नेग के लिए किन्नरों और एक परिवार के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि किन्नरों ने महिला और उसकी बहू के साथ मारपीट किया और परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी। पुलिस पीड़ित महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा और घर से निकाला, पति, सास व ननद समेत चार पर केसघटना की जानकारी कुंभापुर निवासी उषा उपाध्याय पत्नी भरत उपाध्याय ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 11 सितंबर को कुछ किन्नर उनके घर नेग मांगने आए थे। उन्होंने 1100 रुपये नकद देने के साथ सोने की बिंदी और छोटा लॉकेट देने की बात कही। लेकिन किन्नरों ने उसे लेने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि बाद ...